Uttarakhand News

फोरलेन रोड का होगा निर्माण, देहरादून और ऋषिकेश के बीच कम हो जाएगी दूरी

Ad

देहरादून: राजधानी से ऋषिकेश जाने वाले लोगों को अब जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। दोनों शहरों की दूरी भी कम होने वाली है। भानियावाला में लगने वाले जाम ने लोगों को काफी परेशान किया हुआ और इस सिर दर्द को दूर करने के लिए काम शुरू हो गया है। भानियावाला से ऋषिकेश तक की सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून-हरिद्वार हाईवे फोरले है। पहले कम वक्त में यात्रा पूरी हो जाती है। भानियावाला से ऋषिकेश तक करीब 22 किमी सड़क टू लेन है लेकिन जाम की स्थिति लोगों के लिए परेशानी का विषय बनी हुई है। यह सड़क पीडब्ल्यूडी बना रहा था पर अब इसे एनएच को ट्रांस्फर कर दी गई है। एनएचएआई फोरलेन बनाएगा। यह काम भी बिल्कुल भी आसान नहीं है। क्योकि निर्माण के दौरान यात्रियों को परेशानी ना हो , इस पर भी काम करना होगा।

रानीपोखरी का पुल फिलहाल टूटा है और उसे बनने में अभी वक्त लगेगा। दोनों के बीच की सड़क राजाजी पार्क से होकर गुजरती है। जहां हाथियों के कॉरिडोर हैं। सड़क की वजह से हाथियों का रास्ता बंद हो रहा है और वह राजगीरों पर हमला कर रहे हैं। इन स्थानों में दो एलिवेटेड फ्लाइओवर के साथ अंडरपास बनाने का प्लान एनएचआई का है। अगर ये काम प्लान के तहत पूरा हो जाता है तो राजधानी और ऋषिकेश के बीच यात्रा करने वालों के लिए किसी सौगात से कम नहीं होगा। दोनों शहरों की दूरी भी कम होगी और लोगों की यात्रा भी जल्द पूरी हो जाएगी।

एनएचएआई द्वारा इसका सर्वे कर दिया गया है। इसके अलावा राजाजी नेशनल पार्क का भी ख्याल रखा जाएगा, जहां पर हाथियों की संख्या अधिक है और उन्हें सुरक्षित रखना भी विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। रानीपोखरी और ऋषिकेश के बीच हाथियों के लिए दो अंडर का निर्माण किया जाएगा। भानियावाला से जौलीग्रांट चौक तक एलिवेटेड हाईवे बनेगा। सात मोड़ को सीधा को सीधा करने का प्लान भी विभाग ने बनाया है। इस मार्ग पर कई हादसे हो गए हैं। ये काम एनएचएआई कराएगा। उसके लिए भी कई चुनौतियां हैं।  भानियावाला से जौलीग्रांट तक आबादी क्षेत्र है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने में कई भवन बीच में आएंगे। उन्हें बचाने के लिए एलिवेटेड फ्लाइओवर बनाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top