Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में कंसल्टेंसी ने युवतियों के साथ की ठगी, ऑफिस छोड़कर भागे संचालक

Ad

हल्द्वानी: शहर में एक ठगी का मामला सामने आया है। युवतियों को मॉडलिंग और जॉब प्लेसमेंट के नाम पर कालाधंधा चल रहा था। आरोपियों ने फोटो शूट और जॉब दिलाने के नाम पर 27 से अधिक युवतियों से हजारों रुपये लिए। इसके अलावा उन्होंने अपने साथ काम करने वालों को भी चूना लगाया। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खबर के अनुसार हल्द्वानी दुर्गा सिटी सेंटर में बिग ड्रीम सर्विस नाम की कंपनी चल रही थी। वह मॉडलिंग के क्षेत्र में करियर बनाने वालों से संपर्क करते थे और फोटो शूट व अन्य चीजों के लिए रुपए मांगते थे। लंबे वक्त से ऐसा चल रहा था। काम ना होने पर युवतियों ने जब अपने पैसे मांगे तो आरोपी अपने साथी के साथ संस्थान छोड़ कर फरार हो गया ।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, अब दिल्ली से कटरा आठ घंटे में पहुंचेंगे

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: सिनेमा हॉल, थियेटर और पार्क खुलेंगे, डीएम लेंगे कोचिंग सेंटर्स पर फैसला

इसके बाद संस्थान में काम कर रही युवतियां पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची। युवतियों ने पुलिस को जानकारी दी कि भोटिया पड़ाव स्थित बिग ड्रीम सर्विस का संचालक अंकित कुमार अग्रवाल और उसके दूसरे साथी कपिल कुमार ने युवतियों को सपने दिखाए कि वह मॉडलिंग सिखाने का काम करता है। इस क्षेत्र में वह उनकी नौकरी लगवा सकते हैं। कंपनी ने 27 अन्य युवतियों से 1500-1500 रुपये फीस लेकर फार्म भरवाया और कार्यालय में जॉब देने के लिए 500-500 रुपए अतिरिक्त चार्ज भी ले लिये। इसके अलावा ऑफिस में कार्यरत युवतियों की आईडी से 5-5 सिम भी लिए थे। संस्थान के अन्य खर्चो के लिये भी अपने वहां काम कर रही युवतियों से रुपए लेते थे। युवतियों को जब रुपए डूबने का शक हुआ तो उन्होंने पैसा लौटाने के लिए कहना शुरू किया। पहले तो वह टालमटोल करने लगे लेकिन बाद में संस्थान छोड़कर भाग निकले।

यह भी पढ़े:मंत्री सतपाल महाराज का मास्टर प्लान,इंटरनेट बदलेगा उत्तराखंड पर्यटन की तस्वीर

यह भी पढ़े:अनलॉक-5 फिर से चलने लगा पर्यटन कारोबार, नैनीताल हुआ सैलानियों से गुलजार

युवतियों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है और सीओ शांतनु परासर ने इस पूरे मामले में शिकायत के आधार पर कार्यवाही के निर्देश दिए है पुलिस ने अंकित कुमार अग्रवाल और उसके दूसरे साथी कपिल कुमार के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि संस्थान का मालिक अंकित कुमार ऊधमसिंह नगर जिले का रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top