Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: सस्ता iphone लेने के चक्कर में पंडित जी के साथ हुई ठगी… आप ऐसा बिल्कुल मत करना

facebook/twitter/instagram/google
Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठग नए-नए तरीकों से लोगों को चूना लगा रहे हैं। वहीं ग्राहक भी सस्ते के चक्कर में पड़कर अपनी पूंजी को गंवा रहे है। पिछले दिनों हल्द्वानी में मोबाइल टावर के नाम पर एक महिला से फ्रॉड हुआ था तो अब आईफोन खरीदने के चक्कर में पंडित जी को ₹15000 का नुकसान हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पंडित जी ने ऑनलाइन देखा कि एप्पल कंपनी का आईफोन मैक्स प्रो मोबाइल जो कि करीब एक लाख 20 हजार रुपए का है, वह उन्हें 15000 में मिल सकता है। ठगों के बिछाए जाल में पंडित जी फंस गए और उन्होंने ओ एल एक्स वेबसाइट पर जाकर मोबाइल आर्डर कर दिया। जब मोबाइल घर पहुंचा तो डब्बे में एक डमी थी। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी।

युवक ने बताया कि वह पेशे से पंडित है। ओ एल एक्स वेबसाइट पर उसने देखा कि आईफोन मोबाइल काफी सस्ता मिल रहा है। इस पर उसने दिए गए नंबर पर कॉल किया तो एक युवती ने बताया कि वेबसाइट पर थोड़े पुराने फोन होते हैं।

ठग द्वारा बिछाई गई जाल में पंडित जी फंस गए और उन्होंने ₹15000 देकर मोबाइल आर्डर कर दिया। जब मोबाइल घर आया तो डब्बे में एक डमी फोन निकला। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक ने युवती को संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल बंद है आया। ठगी का अहसास होने के बाद युवक कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top