Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में मॉडलिंग के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा गया,इस तरह से लोगों को लगाता था चूना

Ad

हल्द्वानी: ठगी करके पैसे कमाना तो जैसे आधुनिक जमाने में सबसे बढ़िया आय का जरिया हो गया है। आम आदमी की परेशानियों का फायदा उठाकर रुपया कमाने का यह कारोबार अब धड़ल्ले से चल रहा है। मगर वो कहते हैं ना कि भगवान के घर देर है मगर अंधेर नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसा ही एक वाक्य हाल फिलहाल में हल्द्वानी में घटा है। आम लोगों से ठगी कर रुपए कमाने वाला एक ठग एक शहर से दूसरे शहर भागता रहा। मगर अब धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रामपुर का रहने वाला 34 वर्षीय अंकित कुमार ही वह शख्स है जो लोगों को अलग-अलग तरीकों से चुना लगा रहा था। किसी को नौकरी का लालच देकर तो किसी को शादी के लिए रजिस्ट्रेशन करवा कर तो किसी को मॉडलिंग आदि में भेजने के जरिए से अंकित रुपए ऐंठ रहा था। मतलब मोटी मोटी फीस वसूल कर रहा था।

अब जब उसकी बताई डेट पर लोग ऑफिस पहुंचते तो आरोपित अपने ऑफिस का शटर डाउन करके वहां से भाग गया होता था। कोतवाली हल्द्वानी के एसएसआई मंगल सिंह नेगी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपित अंकित के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

अंकित कुमार मूल रूप से रामपुर का ही रहने वाला है। वह लोगों को ठगने के लिए अलग-अलग शहरों में जाकर ऑफिस खोलता था। इसी कड़ी में उसने रामपुर के बाद रुद्रपुर में ऑफिस खोला था। लोगों को वहां ठगने के बाद उसने हल्द्वानी के दुर्गा सिटी सेंटर के पास भी अक्टूबर 2020 में अपना ऑफिस खोला। जिसमें अंकित ने फोटो शूट, मॉडलिंग शादी के नाम पर आम जनों से खूब रुपए वसूले थे।

जानकारी के अनुसार उसके साथ करीब 10 लड़कियां भी काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों को भी उसने वेतन नहीं दिया। इसी के साथ चाय, ऐसी, पानी आदि का भी बकाया बिना दिए ही वह यहां से भाग निकला। हल्द्वानी से भागने के बाद आरोपित मुरादाबाद के अशोकनगर में ऑफिस खोलने की तैयारी कर रहा था। जिसके लिए उसने फ्लेक्सी आदि बनाने की तैयारी कर ली थी। इसी दौरान कोतवाली पुलिस ने उसे धर दबोचा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top