Uttarakhand News

भाजपा MLA को आई कॉल, नड्डा अंकल से लेकर अडानी और अमित शाह का किया जिक्र !

Ad

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे का नाम लेकर फर्जी कॉल
रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के रूप में दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

फोन कॉल में मंत्री पद का झांसा
कॉलर ने विधायक से करीब 14 मिनट तक बात की और बताया कि वह लंदन से अडानी के बेटे की शादी से वापस आ रहा है। साथ ही उसने कहा कि उत्तराखंड सरकार में तीन मंत्री पद बदलने हैं और विधायक का नाम मंत्री पद के लिए तय किया गया है।

धोखाधड़ी का संदेह
कॉलर ने विधायक से कहा कि वह दिल्ली आकर इस विषय में चर्चा करें, और साथ ही यह भी कहा कि पार्टी फंड में तीन करोड़ रुपये का सहयोग अपेक्षित है। विधायक को संदेह होने पर, उन्होंने फोन को लाउडस्पीकर पर डालकर अपने सहयोगी से कॉल रिकॉर्ड करने के लिए कहा।

रिकॉर्डिंग से खुलासा
फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग में कॉलर ने जय शाह के रूप में खुद को प्रस्तुत किया और अमित शाह व नड्डा के नाम पर दबाव बनाने की कोशिश की। कॉल में कहा गया कि विधायक से तीन करोड़ रुपये की अपेक्षा की जा रही है।

विधायक ने पुलिस में शिकायत दी
शक होने पर, विधायक के सहयोगी अभिषेक मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top