Viral

जश्न हो तो ऐसा…परिवार में 10 साल बाद बेटी हुई तो पूरे शहर को फ्री में खिलाए गोलगप्पे

Ad

नई दिल्ली: खुशियों का जश्न हर कोई मनाता है। मगर यह बात भी सच है कि हर किसी के जश्न मनाने का तरीका अलग होता है। इस बार एक ऐसा जश्न इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो गया है। एक पानी पुरी का ठेला लगाने वाले परिवार में जब बेटी पैदा हुई तो उसका जश्न करीब 4000 फ्री गोलगप्पे खिलाकर मनाया गया। ठेले पर लोगों की भीड़ देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरारी पूरा गांव के निवासी संजीव चंद्रवंशी पानी पुरी का ठेला लगाते हैं। जब बीते दिनों उन्हें पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बता दें कि संजीत के यहां 10 साल बाद बेटी हुई थी तो उन्होंने एक अनोखे तरीके से इसका जश्न मनाने का फैसला कर लिया।

संजीत ने लोगों का मुंह मीठा नहीं बल्कि चटपटा कराने का मन बनाया। उन्होंने अपने ठेले पर फ्री में सबको पानी पुरी खिलाई। इसके लिए पोस्टर भी लगाए गए थे। संजीत ने बताया कि वह दशहरे मैदान के पास ठेला लगाता है। संजीत तीन भाई है और तीनों भाइयों के घर बेटी नहीं थी। जब 10 साल बाद यह खुशी नसीब हुई तो उन्होंने लोगों को 4000 गोलगप्पे फ्री में खिला दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top