Uttarakhand News

उत्तराखंड में CBSE और CISCI के बोर्ड के छात्रों को मिलेगी निःशुल्क काउंसलिंग

Ad

परीक्षा नाम से कई छात्रों की धड़कने बढ़ने लगती हैं तो कइयों की आँखों की चमक। खासकर बोर्ड परीक्षा जहाँ पर हर छात्र की बुद्धि के साथ उसके समय प्रबंधन और एकाग्रता की भी परीक्षा होती है। जहाँ शिक्षक भी बोर्ड के छात्रों पर ख़ासा ध्यान देकर उनका पाठ्यक्रम जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करते हैं। तो वहीं छात्र भी पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व विकास (पर्सनालिटी डेवलपमेंट) के लिए भी हर संभव प्रयास करते हैं। हर छात्र के मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए विद्यालयों में विशेषज्ञों का व्याख्यान भी आयोजित किया जाता है। जिससे छात्रों के साथ शिक्षकों को भी आपसी ताल मेल से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि उत्तराखंड में भी विशेषज्ञों ने CBSE और CISCI बोर्ड के छात्रों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। यह काउंसलिंग आज से यानी 1 फरवरी से शुरू हुई है। बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्रों की शंकाओं का समाधान करने के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों के समूह को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

मिल रही जानकारी के अनुसार यह मार्गदर्शक मंडल प्रतिदिन शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान एवं वाणिज्य की तो हइस्कूल के छात्रों को गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय की तैयारी कराएगा। यह अद्भुत पहल इसलिए भी चर्चाओं में है क्योंकि उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हो रहा है कि CBSE, CISCI बोर्ड के सरकारी एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्रों को उन्हीं के शिक्षक निःशुल्क काउंसलिंग दे रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए बता दें कि काउंसलिंग टीम में डॉo गीता शुक्ला, सिया सिंह चौहान व डॉo संजय सिंह कोय्हारी को मनोविज्ञानी काउंसलर के रूप में सम्मिलित किया गया है। निःशुल्क काउन्सलिंग की इस पहल पर अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ की सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू स्कूल में बैठक भी हो चुकी है। जहाँ देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में छात्र-छात्रों के हित व उज्जवल भविष्य के लिए यह प्रयोग करने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top