Sports News

विराट से लेकर हार्दिक तक, पाकिस्तान पर भारत की जीत ने हर किसी को रुला दिया…

Ad

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल हर सभी देशवासियों को दीपावली का तोहफा दिया है। 31 रन पर चार विकेट गिरने के बाद इस अंदाज में मैच जीतना, वाकई यह सबसे खास मैच था। शायद यही कारण भी था कि विराट से लेकर हार्दिक तक, हर कोई भावुक हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि विराट ने हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की। जब हार्दिक पांड्या 40 रन बनाकर आउट हुए तो मुश्किल थोड़ी बढ़ गई। मगर कोहली ने अपने दम पर भारत को मुकाबला जिता दिया। कोहली ने इस मैच में 53 गेंदों पर 4 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी।

खास बात यह रही की टीम में एकता दिखी। जश्न मनाने के तरीके ने भी हर किसी को आंखों में आंसू लाने पर मजबूर कर दिया। मैच जीतने के बाद जश्न मनाते हुए विराट कोहली की आंखें भी नम दिखी। मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या जब एंकर इरफान पठान से बात कर रहे थे तब उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे।

उन्होंने कहा कि हम सिर्फ इसी प्यार और सम्मान के लिए खेलते हैं। हमारे लिए फैंस और देख की खुशी सबसे पहले है। विराट ने तो इस पारी को अपनी सबसे बेस्ट पारी तक बता दिया। सिर्फ दो खिलाड़ी नहीं, पूरी टीम, पूरा भारत भावुक हो गया था। ये खुशी सबसे बड़ी है। 2021 टी 20 वर्ल्ड कप में हारने के बाद ऐसी जीत, जितनी तारीफ की जाए कम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top