Viral

हैरान करने वाला मामला…KFC हॉट विंग्स के डिब्बे में महिला को मिला चिकन का पूरा सिर

हैरान करने वाला मामला...KFC हॉट विंग्स के डिब्बे में महिला को मिला चिकन का पूरा सिर
Ad

नई दिल्ली: दुनिया की प्रसिद्धतम फूड कंपनियों में शुमार केएफसी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। केएफसी द्वारा की गई एक बड़ी लापरवाही ने हर किसी दंग कर दिया है। दरअसल ब्रिटेन से यह घटना सामने आई है। यहां रहने वाली एक महिला को हॉट विंग्स बॉक्स के डिब्बे में चिकन का पूरा सिर मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उक्त महिला ने केएफसी से हॉट विंग्स ऑर्डर किया था। उसने जैसे ही डिब्बा खोला तो उसके अंदर से उसे चिकन का पूरा कटा हुआ सिर निकला। जिसे देखकर महिला के होश उड़ गए। महिला ने तुरंत इसकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

टेकअवे ट्रॉमा नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए उक्त फोटो में चिकन का कटा हुआ सिर साफ देखा जा सकता है। उसकी चोंच और आंखे भी साफ साफ देखी जा सकती हैं। भयानक दृश्य देखने के बाद हर तरफ केएफसी की किरकिरी हो रही है। ट्विटर पोस्ट के अनुसार गैब्रिएल ने केएफसी से हॉट विंग मील मंगाया था।

ऑर्डर मिलने के बाद जब उसे खाने के लिए खोला गया तो उसके अंदर से चिकन का पूरा सिर निकला। जिसके बाद केएफसी को आलोचना मिल रही हैं। कंपनी का कहना है कि यह हैरान करने वाला है। कंपनी ने महिला को अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट्स आने का न्योता भी दिया है। कंपनी का मानना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top