Nainital-Haldwani News

पौधों के काम ने उत्तराखंड के गगन को दी पहचान, झोली में डाला एक और अवॉर्ड

हल्द्वानी: प्लांट ऑर्बिट स्टार्टअप फिर से सुर्खियों में है। संस्थापक गगन त्रिपाठी को नेशनल अचीवमेंट अवॉर्ड 2023 द्वारा बेस्ट यंगेस्ट एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2023 से नवाजा गया है l गगन त्रिपाठी को अचीवमेंट अवॉर्ड के साथ सर्टिफिकेट भी मिला है। इससे पहले 24 और 25 मार्च को आयोजित वैमनिकॉम स्पर्धा बिजनेस प्रतियोगिता में गगन त्रिपाठी ने दूसरा स्थान हासिल किया था।

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र के रहने वाले गगन त्रिपाठी ऑनलाइन इनडोर प्लांट नर्सरी का संचालन करते हैं। इसके अलावा वो ऑनलाइन पौधे भी बेचते हैं। आपकों जानकर हैरानी होगी कि गगन अभी MSC के छात्र है और पिछले 4 साल से प्लांट ऑर्बिट का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने एग्रीकल्चर की पढ़ाई के दौरान ही फैसला किया कि वह इस क्षेत्र में खुद का काम शुरू करेंगे। गगन इन्डोर सकुलेंट प्लांट महानगरों में पहुंचाकर हल्द्वानी का नाम रौशन कर रहे हैं। उनका टर्नओवर करीब 50 लाख रुपए से ज्यादा है।

आपको बता दें पंतनगर विश्वविदयालय के छात्र है। गगन कहते हैं कि वह महानगरों में पौधो के स्टोर खोलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पौधे उन्हें ऊर्जा देने का काम करते हैं और इसलिए उन्होंने स्टार्टअप शुरू किया है।

To Top