Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गणेश गोदियाल की प्रेस, एक बड़े दावे से शुरू हुआ चर्चाओं का दौर

Ad

Haldwani: Ganesh Godiyal: Congress: उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्य के 18 बड़े नेता जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

गणेश गोदियाल ने कहा कि संभावित नेताओं की सूची तैयार कर कांग्रेस हाईकमान को भेज दी गई है। हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद इन नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तराखंड के कुछ मौजूदा विधायक भी कांग्रेस के संपर्क में हैं।

प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर वे कौन से नेता हैं जो दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति में बड़े घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।

इस दौरान गोदियाल ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत के पुराने बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भगत खुद स्वीकार कर चुके हैं कि 2027 का चुनाव जीतना आसान नहीं है और सिर्फ प्रधानमंत्री Narendra Modi के नाम पर चुनाव नहीं जीते जा सकते।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top