Almora News

सड़क हादसे ने भी नहीं तोड़ा हौसला, अल्मोड़ा की गरिमा जोशी ने इटली में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता

Ad

अल्मोड़ा: देवभूमि की बेटियों की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। बेटियां अब लगातार सिर्फ पढ़ाई नहीं बल्कि खेलकूद और अनेकों क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। एक बार फिर एक गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि मूल रूप से अल्मोड़ा जिले की निवासी गरिमा जोशी ने इटली में आयोजित पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत और कांस्य जीता है।

ADVERTISEMENTS Ad

गरिमा जोशी मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के छतगुल्ला की रहने वाली हैं। गरिमा ने इटली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स की भाला फेंक प्रतियोगिता में रजत और डिस्को थ्रो में कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस जीत की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अब एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

आपको बता दें कि गरिमा जोशी इससे पहले भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पद अपने नाम कर चुकी हैं। 31 मई 2018 को बेंगलुरु में अभ्यास के दौरान गरिमा एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई थी। जिस वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और वह व्हीलचेयर पर आ गई थी।

हालांकि इसके बाद भी गरिमा ने हार नहीं मानी और अपने बुलंद हौसलों के साथ अपने सपनों को नहीं छोड़ा। गरिमा ने व्हीलचेयर पर ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी निभाई और कई पदकों को अपने नाम किया। अब इटली में रजत और कांस्य पदक जीतने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top