Nainital-Haldwani News

गर्जिया देवी आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें, एक सप्ताह के लिए बंद किए गए मंदिर के कपाट

Ad

Ramnagar news: Garjiya temple: रामनगर स्थित गर्जिया माता का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। रोजाना यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में माता के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में इन दिनों भारी बारिश का हो रही है। जिसके चलते नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते रामनगर में कोसी नदी में आई बाढ़ के बाद गर्जिया मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है। जिसकी मरम्मत कार्य के लिए एक सप्ताह तक मंदिर को बंद कर दिया गया है। ( Garjiya temple )

ADVERTISEMENTS Ad

मंदिर एक सप्ताह के लिए बंद

बता दें कि बीते दिनों हुई बारिश के चलते कोसी नदी में बाढ़ आने के बाद गर्जिया मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसकी मरम्मत कार्य के लिए गर्जिया मंदिर को एक सप्ताह के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। बीते शनिवार को प्रशासनिक टीम ने गर्जिया मंदिर परिसर का निरीक्षण कर मंदिर समिति और पुजारी से जानकारी ली थी। उन्होंने बताया कि इस बार नदी में आए पानी से मंदिर परिसर में बनी प्रसाद की सभी अस्थाई दुकान बह चुकी है। इतना ही नही मंदिर की सीढ़ियों तक पानी पहुंचने से सीढियों को भी नुकसान पहुंचा है। जिसकी मरम्मत कराई जानी आवश्यक है। बारिश के थमने से अब नदी का जलस्तर भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द सीढ़ियां बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एसडीएम ने बताया है कि एक सप्ताह बाद निर्माण कार्य पूरा होने पर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। ( Garjiya Mata temple closed for one week )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top