Almora News

अल्मोड़ा: खेती गांव की गरिमा उप्रेती को दीजिए बधाई, UPSC में सफल होकर रौशन किया नाम

Ad

Uttarakhand News: Almora: Garima Upreti: UPSC: पिछले दिनों UPSC 2024 के नतीजे जारी हुए थे। इस बार भी उत्तराखंड के कई युवाओं को कामयाबी मिली। इस लिस्ट में अल्मोड़ा जिले की गरिमा उप्रेती का नाम शामिल है। गरिमा उप्रेती ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर देशभर में 326 वीं रैंक हासिल की है। गरिमा का परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र के खेती गांव का निवासी है और वर्तमान में नैनीताल जिले के हल्द्वानी के निलियम कॉलोनी में रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad

गरिमा ने इंटर तक की शिक्षा हल्द्वानी स्थित बिरला स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेन कॉलेज दिल्ली से बीएससी किया। पीजी के दौरान पहले प्रयास में उन्हें कामयाबी मिली है। गरिमा के पिता का नाम महेश चंद्र उप्रेती है जो एचएमटी फैक्ट्री से सुपरवाइजर के पद से रिटायर्ड है जबकि गरिमा की माता माया उप्रेती राजकीय इंटर कॉलेज धौलाखेड़ा में अंग्रेजी की सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top