Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, महिला झुलसी

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी शहर से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आ रहा है। जहां शहर में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद उसमें ब्लास्ट हो गया। इससे एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। वहीं उनकी झोपड़ी पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गई है। ( Gas Cylinder Blast in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad

सिलेंडर ब्लास्ट से महिला घायल

बता दें कि हादसा मुखानी थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर मल्ला का है। मूल रूप से यूपी के रहने वाले प्रेम शंकर का परिवार हिम्मतपुर मल्ला में बटाईदारी में खेती का काम करता है। प्रेम शंकर खेत में गया हुआ था। पत्नी बच्चों के लिए सुबह नाश्ता तैयार कर रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गयी। आग लगने से झोपड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस दौरान महिला ने गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन गैस सिलेंडर अचानक फट गया। इससे महिला बुरी तरह से झुलस गई और घायल हो गई है। महिला को गंभीर हालत में डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ( Gas Cylinder Blast, woman injured )

दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। तो वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पटवारी भी पहुंच गए, जो अपनी रिपोर्ट बनाकर भेजेंगे। तहसीलदार सचिन कुमार ने कहा कि पीड़ित को सहायता मुहैया कराई जाने के प्रयास किया जा रहा है। वहीं कितना नुकसान हुआ है उसका भी आकलन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top