Election Talks

गौलापार ग्रामीण क्षेत्र के सामने आए नतीजे…

Ad

Haldwani News: Election: ग्राम सभा सुंदरपुर रैकवाल में उमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 140 वोटों से जीत दर्ज की है। उनकी इस सफलता ने गांव में विकास की नई उम्मीदें जगा दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी तरह, लछमपुर (गौलापार) से तनुजा पांडे ने 125 मतों से जीत हासिल कर ग्रामीण महिलाओं में खुशी का माहौल बना दिया है। उनकी जीत को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जगतपुर (गौलापार) से यशवंत सिंह कार्की ने 98 वोटों से जीत दर्ज की। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह जीत उनके निरंतर सामाजिक कार्यों का परिणाम है।वहीं नया गांव कटान में गजेंद्र प्रसाद ने करीब 90 मतों से जीत कर ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी संभाली है। खनवाल कटान पंचायत में पूनम जांगी की जीत के बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल है। साथ ही आमखेड़ा चोरगलिया से गीता बुधानी ने भी प्रधान पद पर जीत हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top