Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के गौरव बिष्ट ने हाईस्कूल में हासिल किए 92.4 फीसदी अंक, स्कूल में भोजनमाता हैं मां…

Ad

हल्द्वानी: एक व्यक्ति की सफलता के पीछे कई सारे लोगों का हाथ होता है। जब कभी भी किसी परीक्षा के परिणाम जारी होते हैं तो ना जाने कितनी ही अद्भुत कहानियां सामने आती हैं। बीते दिन उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल घोषित होने के बाद से भी कुछ ऐसा ही माहौल बना हुआ है। हल्द्वानी को गौरवान्वित करने का काम बरेली रोड निवासी गौरव बिष्ट ने किया है। हाईस्कूल में 92.4 फीसदी अंक लाने वाले गौरव के पिता इस दुनिया में नहीं हैं और उसकी माता भोजनमाता हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हल्द्वानी के शिशु भारती विद्या मंदिर में पढ़ने वाले गौरव बिष्ट ने हाईस्कूल बोर्ड में 500 में से 462 अंक हासिल किए हैं। गौरव को गणित में सर्वाधिक 97 अंक मिले हैं। इसके अलावा उसने हिंदी में 94, संस्कृत में 88, विज्ञान में 95, सोशल साइंस में 88 और अंग्रेजी में 85 अंक प्राप्त किए हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने स्कूल में टॉप मारा है।

गौरव ने अपने बचपन में ही पिता वीरेंद्र बिष्ट को खो दिया था। उसके बाद से माता आशा बिष्ट ने ही घर की जिम्मेदारी संभाली और स्कूलों में भोजनमाता बन गईं। वह फिलहाल गौजाजाली स्कूल में भोजनमाता हैं। इसके अलाव अन्य स्कूलों में भी काम करती हैं। गौरव का भाई अमित बिष्ट पॉलिटेक्निक का छात्र है। यह पहली बार नहीं है जब गौरव ने अपने परिवार का नाम रौशन किया है।

गौरव दो बार नवोदय विद्यालय की परीक्षा को पास कर चुका है। इस उपलब्धि से गौरव ने अपनी माता, अपने परिवार और अपने दिवंगत पिता का नाम रौशन किया है। उसके जानने वाले इस सफलता से काफी खुश हैं। गौरव का कहना है कि अब उसे आगे और भी मेहनत करनी है। वहीं गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय मां व गुरुजनों को दिया है। हम भी हल्द्वानी लाइव की पूरी टीम की तरफ से गौरव जैसे होनहार छात्र को बधाई देते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top