Udham Singh Nagar News

किच्छा के गौतम अरोरा बने जेईई मेन्स के उत्तराखंड टॉपर, बधाई दीजिए…

Ad

किच्छा: ऑल इंडिया इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा शहर के गौतम अरोरा ने जेईई मेन्स में टॉप किया है। गौतम ने 99.916 प्रतिशत अंक हासिल किया है। गौतम भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र है। उनकी कामयाबी के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उनके परिवार को बधाई संदेश मिल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौतम ने कामयाबी पर कहा कि वह स्कूल और कोचिंग में पढ़ाए गए टॉपिक्स का घर पर ध्यान से अध्यन करते थे। उन्होंने अपने को सुधारने के लिए मॉक टेस्ट के लिए अच्छे तरह से तैयारी की। गौतम के पिता चरणजीत अरोरा ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। गौतम अपनी पढ़ाई के प्रति लगातार समर्पण भाव के साथ प्रयास से सफलता हासिल की है गौतम की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक में भी खुशी की लहर है।

बता दें कि इस वर्ष जेईई मेन्स सेशन 1 परीक्षा में 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। जेईई मेन्स सेशन-1 परीक्षा में 100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले छात्रों में तेलंगाना के 4 कैंडिडेट्स, आंध्रप्रदेश के 3 छात्र हैं। वहीं, हरियाणा, झारखंड, पंजाब, असम, राजस्थान, कर्नाटक और उत्तरप्रदेश से 1-1 कैंडिडेट शामिल हैं। इसमें असम के गुवाहाटी शहर की स्नेहा पारीक का नाम भी शामिल है. इन स्टूडेंट्स ने 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top