Almora News

राजपुरा स्थित जनरल स्टोर में लगी आग, सिलेंडर फटा

Ad

रानीखेत: राजपुरा में बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां पर कीलघर में एक दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई। जिससे दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहां रखा सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया। जिसके बाद आग और फैल गई। वहां खड़ी वैन में भी आग लग गई। पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

ADVERTISEMENTS Ad

माना जा रहा है कि आग भड़कने की वजह शाट सर्किट है। बता दें कि शनिवार की देर रात एक बजे ताड़ीखेत ब्लाक के ऐरोली गांव निवासी पान सिंह बिष्ट के कीलघर स्थित जनरल स्टोर में आग लग गई। वह तब तक घर जा चुका था। लोगों को जब तक भनक लगती दुकान में रखा सिलिंडर फट गया। पास में खड़ी मो. रशीद की वैन यूके 01 ए 3165 भी चपेट में आकर जल गई। कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top