Nainital-Haldwani News

प्रेमी से हुआ विवाद तो युवती ने जहर खाया, सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुई मौत

Ad

हल्द्वानी: प्रेमी से विवाद होने पर युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़। युवती चंपावत जिले के टनकपुर की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार शनिवार को टनकपुर के आमबाग क्षेत्र में रहने वाली युवती ने प्रेमी से किसी बात पर विवाद होने के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक फौज में हैं। युवती की तबीयत खराब होने के बाद परिजन उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लेकर लेकिन इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top