CM Corner

उत्तराखंड आंदोलनकारियों के लिए खुशखबरी! आवेदन निस्तारण को मिला और समय

Ad

Uttarakhand News | Pushkar Singh Dhami | State Agitators | UK Movement Activists | Uttarakhand Government | Kumbh Mela 2027 | Nanda Devi Raj Jat Yatra | Development Projects | Infrastructure Development | Chamoli News | Haridwar Kumbh | CM Dhami | Government Approval | Uttarakhand Updates : उत्तराखंड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके चिन्हीकरण से जुड़े लंबित आवेदनों के निस्तारण की समय सीमा बढ़ा दी है। अब वर्ष 2021 तक लंबित आवेदनों का निस्तारण 24 सितंबर 2026 तक किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। पहले आवेदन निस्तारण की समय सीमा 24 जुलाई 2026 तक निर्धारित थी…जिसे अब बढ़ाकर 24 सितंबर 2026 कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड आंदोलन से जुड़े वास्तविक आंदोलनकारियों को सम्मान और पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार आवेदन प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाकर पात्र लोगों को पूरा अवसर देना चाहती है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के लिए 213 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी दी है। इस राशि का उपयोग कुंभ मेला-2027, नंदा देवी राजजात यात्रा, सड़क निर्माण और अन्य जनसुविधाओं के विकास कार्यों में किया जाएगा।

चमोली जिले में नंदा देवी राजजात यात्रा को ध्यान में रखते हुए नलगांव-भटियाणा मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधार कार्य के लिए 8.68 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

वहीं, कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को मजबूत बनाने के लिए पुलिस व्यवस्था हेतु 35 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गई है।

सरकार का कहना है कि इन फैसलों से राज्य में आधारभूत सुविधाओं का विकास होगा और बड़े धार्मिक आयोजनों की तैयारियां बेहतर तरीके से पूरी की जा सकेंगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top