Uttarakhand News

उत्तराखंडवासियों के लिए खुशखबरी, बिजली बिलों के भुगतान में बढ़ी छूट, पूरा पढ़ें

Ad

देहरादून: आम आदमी को हमेशा महंगाई का सामना करना पड़ता है। बिजली बिल का भुगतान करना भी कुछ परिवारों के लिए जी का जंजाल बन जाता है। मगर उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को अब एक खबर ने बड़ी राहत प्रदान की है। दरअसल, खुद उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी यूपीसीएल ने एक तोहफा आप सभी लोगों को दिया है। अब बिलों के भुगतान में यूपीसीएल द्वारा छूट को और बढ़ा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि आधुनिक जमाने में मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल तो हर कोई करता है। कहीं ना कहीं, आधुनिक युग की इस इंटरनेट क्रांति ने लोगों के जीवन में सरलता भी पैदा की है। बिजली बिलों के भुगतान की खबर भी इसी क्रांति से जुड़ी है। गौरतलब है कि अब बिजली बिलों का ऑनलाइन भुगतान करने पर आपको पहले से भी अधिक छूट मिलेगी। यूपीसीएल ने छूट में बढ़ोतरी को ऐलान कर दिया है।

विदित हो कि उपभोक्ताओं को अब 1.25 के बजाय 1.50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने जानकारी दी और बताया कि यदि बिजली बिल जारी होने की तिथि से 10 दिन के भीतर डिजिटल भुगतान किया जाता है तो उपभोक्ताओं को अब 1.50 प्रतिशत छूट मिलेगी। नया विद्युत टैरिफ लागू होने के बाद यूपीसीएल द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

ऑफलाइन बिल जमा करने की बात करें तो यहां भी उपभोक्ताओं को एक प्रतिशत की छूट मिलती है। हालांकि, यूपीसीएल की वेबसाइट, मोबाईल एप और भारत बिल पेमेंट से जुड़े पेटीएम, फोन-पे, गूगल-पे, मोबिक्विक आदि के माध्यम से भुगतान करने पर 1.50 प्रतिशत छूट मिलेगी। वहीं, प्राइवेट ट्यूबवेल वाले उपभोक्ताओं को बिल जारी होने के 30 दिन के भीतर भुगतान करने पर पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top