Dehradun News

अब रसोई गैस के लिए सीधे खाते में आएगा पैसा, राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फायदा

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के अंत्योदय कार्डधारकों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री अंत्योदय मुफ्त गैस रिफिल योजना को और असरदार बनाने के निर्देश दिए हैं। अब इस योजना के तहत लाभार्थियों को सिलिंडर भरवाने के लिए सीधे उनके खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए धनराशि दी जाएगी। इस फैसले से प्रदेश के करीब 1 लाख 84 हजार अंत्योदय कार्डधारकों को सीधा फायदा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सचिवालय में खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि योजना का लाभ सभी पात्र लोगों को शत-प्रतिशत मिले। इसके लिए खाद्य विभाग ऐसी व्यवस्था बनाएगा कि भेजी गई धनराशि का इस्तेमाल सिर्फ़ सिलिंडर भरवाने के लिए ही हो सके।

राशन व्यवस्था में भी किए गए बड़े सुधार…

 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी लाभार्थियों का डेटा अपडेट किया जाएगा।
वरिष्ठ नागरिकों और अन्य पात्र लोग, जो बायोमीट्रिक दिक्कतों से राशन नहीं ले पा रहे, उन्हें ऑफलाइन प्रमाणीकरण या वैकल्पिक व्यवस्था से राशन दिया जाएगा।
फर्जी राशन कार्ड की पहचान कर कार्रवाई होगी और लापरवाही बरतने वाले डीलरों या अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाएगा।
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को और सशक्त बनाया जाएगा जिससे राज्य के किसी भी हिस्से से राशन मिलने में दिक्कत न हो।
मिड-डे मील और  आंगनबाड़ी केंद्रों को समय पर खाद्यान्न पहुंचाने पर भी जोर रहेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दूरस्थ और पर्वतीय इलाकों में पूर्व-स्टॉकिंग की पुख्ता व्यवस्था की जाए…ताकि आपातकालीन हालात में भी राशन की कमी न हो। वहीं बफर स्टॉक की योजना हर जिले के हिसाब से तैयार की जाएगी और राज्य के गोदामों की स्थिति का आकलन कर उन्हें और आधुनिक बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने दो टूक कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। हर पात्र व्यक्ति को समय पर पूरा राशन और सुविधा मिलनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top