Jobs

Good News: बिना परीक्षा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में नौकरी पाने का मौका

Ad

IPPB Recruitment 2025: बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एसोसिएट के 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025 है।

ADVERTISEMENTS Ad

जूनियर एसोसिएट पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना और लेवल 4, 5, 6(ग्रुप सी या बी) पद पर कम से कम तीन साल का अनुभव होना जरूरी है। वहीं असिस्टेंट मैनेजर के लिए लेवल 7 पर पांच साल या लेवल 8 पर तीन साल का अनुभव आवश्यक है। उम्र सीमा क्रमशः 20 से 32 वर्ष और 20 से 35 वर्ष रखी गई है।

उम्मीदवार ippbonline.bank.in पर जाकर Current Openings सेक्शन में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 750 तय किया गया है..जो सभी श्रेणियों के लिए समान है। यह भर्ती डेप्यूटेशन बेसिस पर एक साल के लिए होगी…जिसे प्रदर्शन के आधार पर दो साल तक बढ़ाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top