Uttarakhand News

उत्तराखंड: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर लगे छात्राओं और भोजन माता से छेड़खानी करने के आरोप

Ad

Uttarakhand News: दिनेशपुर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्राओं और भोजन माता से छेड़खानी करने के आरोप लगे हैं इसे लेकर ग्रामीणों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा ने शुक्रवार को परिजनों को बताया कि प्रधानाध्यापक छेड़खानी करता है। इसके बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया। शनिवार को वे स्कूल पहुंच गए। वहां प्रदर्शन कर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हंगामे की सूचना पर बीईओ भाष्करानंद पांडेय और प्राथमिक । शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। बीईओ ने बच्चों और भोजन माता के बयान दर्ज किए और प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति की।

इधर एक ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीईओ ने आरसी आर्या छात्राओं और भोजन माता से अभद्रता के आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें खंड शिक्षा कार्यालय गदरपुर में संबद्ध किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top