Election Talks

“कांग्रेस की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन होगी बहाल…”, विधायक की एक फेसबुक पोस्ट से बढ़ी हलचल

Ad

जागेश्वर: चुनावों से पहले तरह-तरह के वादे भी जनता से किए जाते हैं। साफ सी बात है अगर वादे नहीं होंगे तो जनता से वोट की अपील कैसे होगी। इसी कड़ी में कांग्रेस के एक विधायक ने बहुत बड़ा वादा किया है। दरअसल जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने फेसबुक पर कहा है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकारी कर्मियों व अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि उत्तराखंड के चुनावी रण में वादे एक बहुत बड़ी भूमिका अदा करते हैं। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों व खासकर शिक्षकों को घेरने के लिए पूर्व स्पीकर और जागेश्वर से कांग्रेस के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने लोगों से बड़ा वादा किया है। उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली का ऐलान किया है। इसे एक बड़ा राजनीतिक दांव भी कहा जा रहा है। बता दें कि गोविंद सिंह कुंजवाल इस बार भी जागेश्वर से प्रत्याशी हैं।

गोविंद सिंह कुंजवाल ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन को दोबारा बहाल किया जाएगा। वह खुद इसके लिए पूरी कोशिश करेंगे। कुंजवाल ने बताया अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के दौरान पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया गया था। बाद में इसको ही उत्तराखंड में लागू कर दिया गया। लेकिन अब कई राज्यों में इस पर छूट दी गई है।

गोविंद कुंजवाल ने कहा कि ऐसे में अगर 2022 में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पुरानी से पुरानी पेंशन व्यवस्था को ही बहाल किया जाएगा। गौरतलब है कि पुरानी पेंशन योजना को लेकर सरकारी अधिकारी व कर्मचारी काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों की मानें तो जो पुरानी पेंशन को बहाल करेगा, उनका वोट उसी को जाएगा। कांग्रेस की तरफ से यह बड़ा वादा किया गया है देखना होगा कि जनता इस वादे को ध्यान में रखकर कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी होती है या नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top