Uttarakhand News

उत्तराखंड में खास व्यवस्था, अब आपको ऑनलाइन मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री, पूरा पढ़ें

Ad

देहरादून: आधुनिक जमाना डिजिटलाइजेशन तरफ आगे बढ़ रहा है। धीरे-धीरे सारी व्यवस्थाएं ऑनलाइन की जा रही है। उत्तराखंड में खास व्यवस्था की गई है। दरअसल हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब बीए, बीएससी, बीकॉम की डिग्री लेने के लिए विवि के चक्कर नहीं काटने होंगे। बल्कि अब डिग्री डिजी लॉकर के माध्यम से ऑनलाइन मिलेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

विवि की कुलपति प्रो.अन्नपूर्णा नौटियाल ने इस हेतु निर्देश दे दिए हैं। जिसके बाद शैक्षणिक सत्र 2018, 2019 और 2020 के स्नातक छात्र-छात्राओं की डिग्री आनलाइन कर दी गई है। इस व्यवस्था के बाद अब फर्जी डिग्री का चलन बंद हो जाएगा। दरअसल विवि से मिलने वाली डिग्री नौ सिक्योरिटी फीचर से लैस होंगी।

ऑनलाइन डिग्री आधार से लिंक होती। विवि का तो ये तक कहना है कि इस डिग्री से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। इस डिजी लॉकर ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जिसमें अपने आधार नंबर से पंजीकरण करना होगा। फिर एजूकेशन कैटगरी में जाकर अपने बारे में जानकारी देनी होगी। तब जाकर डिजीटल डिग्री प्राप्त होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top