Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बरात के लिए तैयार दूल्हा धरने पर बैठा, पूरे उत्तराखंड में हो रही चर्चा

Ad

हल्द्वानी: आपने धरने से जुड़े कई सारे अलग अलग मामले देखे, सुने या पढ़े होंगे मगर इस बार हल्द्वानी काठगोदाम से एक ऐसा मामला सामने आया है जो जितना व्यंगात्मक रूप में लिया जा रहा है, उतना ही गंभीर भी है। 15 नवंबर के बाद से बंद पड़ी हैड़ाखान से लेकर रीठासाहिब तक की सड़क को खुलवाने के चक्कर में अब बरात लेकर जा रहे दूल्हे को ही धरने पर बैठना पड़ गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि करीब 200 गांवों की सड़क बंद होने से ग्रामीणों पर भी भारी संकट है। ऐसे में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में शुरू हुआ। गौरतलब है कि काठगोदाम से दो किमी दूरी पर हैड़ाखान रोड पर 15 नवंबर को भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ था। 380 मीटर सड़क मलबे से पट गई थी। मलबा साफ हो गया था पर स्थायी हल नहीं हुआ।

बीते दिन विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा ने भी निरीक्षण किया था। बहरहाल, मंगलवार की घटना की बात करें तो जब कांग्रेस का धरना जारी थी तभी वहां से एक बरात गुजर रही थी। रास्ते की समस्या की वजह से सभी बरातियों को पैदल ही चलना पड़ा। ऐसे मे गुस्साया दूल्हा भी कांग्रेसियों के साथ धरने पर बैठ गया। ये मामले पूरे शहर क्या पूरे राज्य में चर्चा का कारण बन गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top