Uttarakhand News

मातम में बदल गई खुशियां, शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने फांसी लगाकर जान दी

Ad

दिनेशपुर: परिवार बेटे की शादी की तैयारी कर रहा था। रिश्तेदार खुशी में शामिल होने के लिए घर पर आ रहे थे। माता-पिता की आंखों में वो खुशी देखी जा रही थी जिसकी सालों से उन्हें तमन्ना थी लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस घड़ी का इंतजार उन्हें सालों से है वो उन्हें जिंदगी भर ना भुलने वाला गम देगी।  शादी की तैयारी के बीच आत्महत्या का मामला  खटोला बंगाली मोड दिनेशपुर से सामने आ रहा है। शादी से एक दिन पहले युवक ने आत्महत्या कर दी । इस घटना के सामने आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पल भर में खुशी मातम में बदल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक खटोला बंगाली मोड में परिवार बेटे की शादी की तैयारी में व्यस्त था। इस बीच दुल्हे ने कमरे में पंखे में लटकर जान दे दी। बताया जा रहा है बारात शुक्रवार रात की थी और गुरुवार को दुल्हे ने आत्महत्या की। दूल्हे को एक दिन पहले फांसी के फंदे में लटका देख घर की खुशिया पल भर में मातम में बदल गई । घटना के सामने आने के बाद गांव में कोहराम मच गया। वहीं दुल्हन पक्ष ने भी बारात की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गांव में महिला संगीत का कार्यक्रम भी हो चुका है। ऐसे में दुल्हन के परिनजों को भी विश्वास नहीं हो रही है कि दूल्हे फांसी लगाकर जान दे दी है। सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि दुल्हे के परिवार ने बिना पुलिस को मामले की सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top