Champawat News

उत्तराखंड: शादी के बाद ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन की मौत

Ad

टनकपुर: जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पाटी ब्लॉक क्षेत्र में एक नई नवेली दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों में तो जैसे कोहराम मच गया। जानकारी मिली है कि युवती पहले से कुछ बीमार रहती थी। बहरहाल मामला आगे बढ़ा तो पुलिस ने लोहाघाट में शव को भेजकर पोस्टमार्टम करवाया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल टनकपुर वार्ड नंबर दो निवासी 23 वर्षीय चंपा उर्फ चांदनी जुकरिया पुत्री स्व. पूरन चंद्र जुकरिया की शादी पाटी ब्लॉक के तोली गांव में प्रदीप जोशी के साथ रविवार को टनकपुर में ही संपन्न हुई थी। तब तक सब सही था जब तक शादी हुई, बारात लौटी। अब उसके बाद तो जैसे परेशानियों को आंधी सी आ गई।

ग्राम प्रधान से मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन चांदनी जोशी को तबीयत रात को करीब ढाई बजे अचानक से खराब हुई। हालांकि उसे पहले से बुखार था, सांस लेने में कुछ दिक्कत जरूर थी। अब परिजन परेशान हो कर सोमवार सुबह चांदनी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी लेकर गए। जहां चिकित्सक डा. आभाष ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तो जैसे कोहराम मच गया।

यहां से जानकारी तहसीलदार को दी गई। अब एंबुलेंस चालक ने शव को लोहाघाट लेकर जाने से इंकार कर दिया। शाम को तहसीलदार की रिपोर्ट लगने के बाद शव को एंबुलेंस का जुगाड़ कर लोहाघाट भेजा गया। जिसके बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि विवाहिता के परिजनों के अनुसार वह पहले भी बीमार थी। लेकिन मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top