Jobs

UKSSSC में समूह-ग के कई पदों पर निकली भर्ती, 12 मार्च है आवेदन की आखिरी तारीख

Ad

देहरादून: राज्य के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नोटिफिकेशन के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के अन्तर्गत गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग समेत दूसरे विभागों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी हासिल करने का यह शानदार मौका है।

ADVERTISEMENTS Ad

जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो आयोग की वेबसाइट पर जाकर 12 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उन्हें कोई फीस नहीं भरनी पड़ेगी। योग्यता और आवेदन संबंधी ज्यादा जानकारी के लिए https://sssc.uk.gov.in/files/Ganna_Prayakshak.pdf पर विजिट करें। यहां आपको विज्ञापन में UKSSSC भर्ती संबंधी जानकारी मिलेगी। कुल 100 रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।

यह भर्तियां कुछ इस प्रकार हैं

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में गन्ना पर्यवेक्षक के 78 रिक्त पद

डेरी विकास विभाग में राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक के 09 रिक्त पद

चाय विकास बोर्ड में बागान पर्यवेक्षक के 04 रिक्त पद

गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में गार्डन ओवरसियर के 01 रिक्त पद

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक, कैनिंग) के 08 रिक्त पद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top