National News

बरेली में मास्क नही लगाने पर बैंक ऑफ बड़ौदा के गार्ड ने ग्राहक को मारी गोली-वीडियो

Ad

बरेली: शहर के एक बैंक में मास्क नहीं पहनने को लेकर गार्ड और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गार्ड ने ग्राहक को गोली मार दी। इस घटना के बाद बैंक में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और फिर घायल को हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह घटना बरेली की बैंक ऑफ बड़ौदा की स्टेशन शाखा की है। सिविल लाइंस निवासी रेल कर्मी राजेश शुक्रवार को दोपहर राजेश किसी काम से बैंक पहुंचे थे। उन्होंने मास्क नहीं लगाया था। वह बैंक में एंट्री लेने लगे तो बैंक में तैनात गार्ड केशव प्रसाद ने उन्हें बिना मास्क के बैंक के अंदर घुसने से मना कर दिया।

गार्ड का व्यवहार राजेश को पसंद नहीं आया तो दोनों में बहस बढ़ गई। वह बैंक के अंदर जबरन घुसने लगे। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसके बाद केशव प्रसाद ने अपनी बंदूक से राजेश के पैर में फायर कर दिया। दायें पैर में गोली लगने से राजेश घायल हो गया।

फायरिंग सुन बाद बैंक में मौजूद सभी लोग सकते में आ गए। पुलिस को बुलाया गया और घायल राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बैंक मैनेजर से भी पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top