CM Corner

उत्तराखंड: गूलर बस दुर्घटना की जांच के आदेश, CM धामी ने घायलों का जाना हाल, मुआवजे की घोषणा

Ad

Gular Bus Accident | CM Dhami | Rishikesh AIIMS : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुए भीषण बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर घायलों का हाल जाना। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 लोग घायल बताए गए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश देते हुए पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गूलर के पास हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को बाहर निकालकर एम्स ऋषिकेश समेत दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घायलों का हाल जानने एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति और इलाज की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इसके तहत मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 40 हजार रुपये तक की सहायता राशि मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल और देहरादून के आरटीओ को प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के बाद प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं। घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।

फिलहाल एम्स ऋषिकेश और अन्य अस्पतालों में घायलों का उपचार जारी है। सरकार ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top