Pauri News

उत्तराखंड: गुलदार ने महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बनाया निवाला

Ad

देहरादून: पर्वतीय जिलों में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई घटनाएं सामने आ गई हैं, जहां गुलदार ने जंगल में घास लेने गई महिलाओं को अपना निवाला बनाया है। नया मामला मणी गांव से सामने आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

गांव की रहने वाली एक महिला जंगल में घास काटने गई थी और गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। महिला की मौत की खबर के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है। राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम की है। विकासखंड के बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल उम्र 32 साल गांव के पास घास काटने गई थी। तभी अचानक उसपर गुलदार ने हमला कर दिया।

सुनीता देवी के साथ अन्य महिलाएं भी थी। महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार महिला का शव छोड़कर भाग गया। इस घटना के बाद पूरा गांव डर के साए में है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य करती थी। उत्तराखंड के कई इलाकों में गुलदार की हलचल देखने को मिल रही है। कई गांवों में तो नाइट CURFEW भी लगा दिया है। वहीं कई जगह स्कूलों को बंद किया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top