Nainital-Haldwani News

काठगोदाम में दहशत का माहौल, घर के आंगन से कुत्ते को उठा ले गया गुलदार

Ad

हल्द्वानी: शहर से सटे क्षेत्र काठगोदाम से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक लंबे अरसे के बाद क्षेत्र में गुलदार देखा गया है। जी हां, काठगोदाम क्षेत्र में इस समय गुलदार की दहशत बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बीती शाम यहां के एक घर के आंगन में गुलदार देखा गया। जो कि एक पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। इसका किसी ने वीडियो भी बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम काठगोदाम क्षेत्र में एक गुलदार नजर आया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नैनीताल रोड स्थित काठगोदाम पुरानी चुंगी की सड़क में गुलदार दिखाई दिया तो लोग डर के मारे घरों में दुबक गए। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें गुलदार कुत्ते को उठाता दिख रहा है।

गौरतलब है कि पहले भी गुलदार कई बार लोगों को दिख चुका है। इतना ही नहीं बल्कि गुलदार जानवरों को अपना शिकार भी बना चुका है। चूंकि काठगोदाम का क्षेत्र जंगल के इलाके से सटा हुआ है। इसलिए गुलदार आने की आशंका हमेशा बनी रहती है। काठगोदाम में गुलदार आने की खबर से हल्द्वानी में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

हालांकि कुछ महीने से गुलदार को यहां पर नहीं देखा गया था। लेकिन अब एक बार फिर से लोगों में डर का माहौल बन गया है। लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। महिलाएं भी जंगल जाने से बच रही हैं। आपको याद होगा कि 1 साल पहले गुलदार ने सनकोट गांव व गोला बैराज की रहने वाली 2 महिलाओं को अपना निवाला बना लिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतना होने के बाद भी वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top