Uttarakhand News

हाकम सिंह रावत के रिजॉर्ट पर चलेगा बुल्डोजर, पुलिस बल तैनात

Ad

देहरादून: बीते कुछ हफ्तों में उत्तराखंड में कुछ ऐसे मामले रहे हैं, जिन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पेपर लीक मामला, फिर विधानसभा भर्ती मामला और बाद में अंकिता भंडारी हत्याकांड की चर्चा अभी तक पूरे प्रदेश में हो रही है। अब यूकेएसएसएससी मामले के मुख्यारोपित हाकम सिंह को लेकर बड़ी अपडेट मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी पूर्व भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत के रिजॉर्ट पर बुल्डोजर चलाया जाएगा। हाकम सिंह के सांकरी मोरी स्थित रिजॉर्ट पर मंगलवार को बुल्डोजर चलेगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसडीएम कोर्ट द्वारा रिजॉर्ट की छाप-नाप के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

बता दें कि इन निर्देशों के बाद करीब आठ सदस्यीय टीम ने रिजॉर्ट की नाप-छाप की और अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप भी दी है। एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी और पूरे प्रशासन ने तैयारियों को फाइनल रूप दे दिया है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिल बल भी तैनात किया गया है। गौरतलब है कि हाकम सिंह का नाम जब से चर्चा में आया है तभी से इंटरनेट पर उसे मीम्स बन रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top