Nainital-Haldwani News

30 मिनट की तेज बारिश ने किया हल्द्वानी का बुरा हाल, नहरें बनीं सड़कें…

Ad

हल्द्वानी: बारिश के सीजन में हमेशा ही शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल जाती है। इस सीजन भी कई दफा ऐसे नजारे देखने को मिले हैं। बुधवार को लगातार तीसरे दिन होने से उफान पर आए रकसिया नाले ने बड़ा नुकसान किया। खास तौर पर खेतों में पानी और कचरा भरने से भारी नुकसान हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि तिकोनिया से नीचे की ओर सूखा रहा। मगर काठगोदाम, शीशमहल, दमुवाढूंगा क्षेत्र में आधे घंटे तक तेज वर्षा हुई। सिर्फ इतनी देर की बारिश ही सड़कों को नहर बनाने के लिए काफी साबित हुई। बता दें कि रकसिया नाले के ओवरफ्लो होने से हिम्मतपुर बैजनाथ, हल्दूपोखरा नायक, करायल नायक, पांडे नवाड़ क्षेत्र में किसानों को नुकसान हुआ।

एक तरफ जहां ग्रामीण नुकसान की बात कर रहे हैं तो वहीं किसानों का यह भी कहना है कि प्रशासन को रकसिया के जलभराव का स्थायी हल निकालना चाहिए और इस नुकसान का मुआवजा भी देना चाहिए। इधर, एसबीआई के बगल से नवाबी रोड को जाने वाली नहर भी ओवरफ्लो हो गई थी।

जहां सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम मनीष कुमार निरीक्षण करने पहुंचे थे। जब पानी बढ़ने लगा तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया। जिन्होंने नगर का पानी बंद कराया। नगर निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से नहर से कूड़ा भी हटाया। तब जाकर स्थिति कुछ नियंत्रण में आ सकी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top