Nainital-Haldwani News

CBSE 10वीं के नतीजे घोषित, विनीत पांडे बनें ABM स्कूल के टॉपर

Ad

हल्द्वानी:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को दसवीं का रिजल्ट घोषित किया गया। फतेहपुर स्थित एबीएम स्कूल के विद्यार्थियों ने इंटर के बाद हाईस्कूल में भी अच्छा प्रदर्शन किया। स्कूल के विनीत पांडे 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवीं के टॉपर रहे। इसके बाद मोहित महरा 94.8 प्रतिशत और प्रियांशु KURIYA ने 92 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। नतीजों के बाद विद्यालय के मैनेजमेंट एवं अध्यापकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रबंधक दिवस शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को कामयाबी के लिए बधाई लेकिन यह आपके करियर की शुरूआत है। यहां से विद्यार्थियों को अपने करियर को दिशा देने होती है। एबीएम परिवार आशा करता है कि आप सभी बिना किसी दवाब के अपने करियर की राह चुनेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top