Uttarakhand News

हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार PTI टीचर की मौत

Ad

हल्द्वानी: तेज गति ने एक बार फिर जिंदगी पर काल साबित हुई। हल्द्वानी रामपुर रोड में सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक पीटीआई टीचर की मौत हो गई। खबर के मुताबिक स्कूटी सवार पीटीआई टीचर को तेज गति में आ रही अशोक लेलैंड की बस टक्कर मारी। बस हल्द्वानी की ओर आ रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

बस की चपेट में दो बाइक और एक स्कूटी सवार आ गया। स्कूटी सवार को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान भुपेंद्र सिहं बसेरा निवासी देवलचौड़ बंदोबस्ती के रूप में हुई है। वो सरकारी स्कूल में पीटीआई के टीचर थे। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

स्वस्थ्य दांतों के बिना पर्सनिलिटी में निखार केवल सपने जैसा, प्रकाश डेंटल टिप्स

मौके के पर मौजूद लोगों के अनुसार बस चालक गलत लैन में गाड़ी चल रहाा था। वहीं लोगों ने बताया कि शुरू में लोगों की भीड़ लग गई थी और कुछ घायल की सहायता करने के बजाए हादसे की वीडियो बना रहे थे।वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अशोक लेलैंड के ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। घटना टीपी नगर थाना क्षेत्र की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top