Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बनभूलपुरा को लेकर सुप्रीम कोर्ट से अपडेट, अब तय हुआ दो मई का दिन

Ad

हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे मामले में अब कोर्ट में 2 मई को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई, जिसमें सलमान खुर्शीद, प्रशांत भूषण, कॉलिन गोंजाल्वेज़ जैसे दिग्गज वकील बनभूलपुरा की अवाम की ओर से पैरवी कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बनभलपुरा के जनप्रतिनिधियों का एक दल भी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। इस मामले की सुनवाई का नंबर 24वां था। रेलवे के और समय मांगने पर न्यायालय ने अगली तारीख 2 मई घोषित कर दी है।

आपको याद दिला दें कि बीती 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने पहली सुनवाई करते हुए बुलडोजर एक्शन और उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। साथ ही राज्य सरकार और रेलवे से अपना पक्ष रखने को कहा था। अब न्यायालय ने 2 मई की तारीख दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top