Nainital-Haldwani News

जरूरी ख़बर: हल्द्वानी- भीमताल मोटर मार्ग 10 दिन के लिए होगा बंद

Ad

Haldwani news: कुमाऊं मंडल में पहाड़ की लाइफलाइन माने जाने वाली हल्द्वानी- भीमताल मोटर ( Haldwan- bhimtal motor ) मार्ग 18 नवंबर से 27 नवंबर तक दस दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिये हैं। डीएम ने लोनिवि भवाली के अधिशासी अभियंता को निर्देश जारी करते हुए निर्देशित किया है कि वह 18 नवंबर से 27 तक पूरी तरह मार्ग में वाहनों का आवागमन बंद रखें। स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए शाम पांच बजे मार्ग को हल्के खोला जाएगा। बता दें सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक मार्ग बंद रहेगा। डीएम ने सुबह यातायात संचालित होते समय मार्ग में पुलिस अतिरक्ति अस्थाई खंड भवाली के अधिकारी व कर्मचारियों को भी मौके पर तैनात रखें। रानीबाग, भवाली व खुटानी में मार्ग दिशा सूचक व नोटिस बोर्ड व लगाये जाए। उन्होंने कहा प्रतिबंधित अवधि में समस्त वाहन ज्योलीकोट व भवाली होते हुये गंतव्य को जायेंगे। उन्होंने प्रतिबंधित अवधि में वैकल्पिक मार्ग में यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top