Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस ने दी जरूरी सूचना, हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पूरी तरह से रहेगा बंद

Ad

Uttarakhand News: नैनीताल पुलिस ने सोमवार देर शाम एक प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है कि हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर यातायात 26 मई (सोमवार) रात 2:00 बजे से लेकर 27 मई (मंगलवार) सुबह 9:00 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगा। यह निर्णय भीमताल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई रोडवेज बस को खाई से निकालने के कार्य के चलते लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2024 में एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई थी। इस बस को निकालने का कार्य अब 26 मई की रात से शुरू होकर 27 मई सुबह तक चलेगा। इस दौरान हल्द्वानी-भीमताल रोड पर किसी भी प्रकार का वाहन आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग:

अल्मोड़ा, भवाली, पिथौरागढ़ की ओर से हल्द्वानी/काठगोदाम की ओर आने वाला समस्त यातायात अब भवाली-मस्जिद तिराहा-ज्योलीकोट होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगा।

वहीं, हल्द्वानी/काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को भीमताल तिराहा काठगोदाम से ज्योलीकोट, बीरभट्टी, मस्जिद तिराहा, भवाली होते हुए भेजा जाएगा।

पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे दिए गए समय और मार्गों का ध्यान रखें और अनावश्यक रूप से भीमताल मार्ग का प्रयोग न करें, जिससे राहत व बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top