Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बिंदुखत्ता: कार हादसे में एक परिवार के छह लोगों की मौत, बच्चे भी शामिल

Ad

लालकुआं: बिंदुखत्ता निवासी सेंचुरी मिल कर्मचारी का पूरा परिवार एक हादसे में दुनिया छोड़कर चला गया। इस दुर्घटना की खबर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर ट्रक से हुई थी, जिस वजह से परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चालक को झपकी आने की वजह से हादसे की बात भी सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता वीआईपी गेट दुर्गापाल कॉलोनी निवासी सोनू शाह उम्र 27 वर्ष सेंचुरी मिल में काम करता था। शुक्रवार की शाम तो वह अपनी पत्नि पूजा देवी, पांच वर्षीय बेटी रुचिका, तीन वर्षीय बेटे दिव्यांशु, 21 वर्षीय भाई रवि व 12वर्षीय बहन खुशी के साथ अपने गांव गालिबपुर देवरिया बिशंभरपुर जा रहे थे।

ऐसे में शनिवार रात 2:30 बजे गांव के निकट श्रीदत्तगंज के पास चालक को नींद की झपकी आ गई और कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। मौके पर ही छह के छह लोगों ने दम तोड़ दिया। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया था। श्रीदत्तगंज के प्रभारी निरीक्षक विपुल कुमार पांडे ने वाहन को सुबह देखा तो पुलिस टीम के साथ मिलकर मृतकों को गाड़ी से बाहर निकाला।

शनिवार सुबह तक लोगों की भीड़ भी वहां लग गई थी। कार के पास गन्ने की खोई के पड़े होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार ट्रक से टकराई है। ट्रक चीनी मिल से निकला होगा और तभी ये हादसा हुआ होगा। पुलिस अभी ट्रक का पता लगाने में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top