Election Talks

नतीजे कुछ भी हों…हल्द्वानी में साथ साथ दिखे भाजपा और सपा के प्रत्याशी

Ad

हल्द्वानी: हल्द्वानी में भी मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार हल्द्वानी में कांटे की टक्कर का अंदेशा लगाया जा रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने पूर्व विधायक स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश को मैदान पर उतारा है। वहीं भाजपा ने दो बार के मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला पर दांव खेला है। आम आदमी पार्टी से समिति को मैदान पर हैं तो वहीं सपा से शोएब अहमद और AIMIM से अब्दुल मतीन चुनाव लड़ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

लेकिन चुनाव के नतीजे कुछ भी हो हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एक दूसरे से हाथ मिलाते देखे गए। जी हां हल्द्वानी एमबीपीजी नैनीताल जिले की 6 विधानसभा सीटों की मतगणना हो रही है। इसी दौरान जब भाजपा के प्रत्याशी जोगिंदर पाल सिंह रौतेला और सपा के प्रत्याशी शोएब अहमद एक दूसरे के सामने आ गए तो दोनों ने एक-दूसरे का हाथ मिलाकर और मुस्कुराहट के साथ अभिवादन किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top