Nainital-Haldwani News

अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप खेलेगा हल्द्वानी का बेटा आर्यन, हुआ चयन

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान से शहर के लोगों के अच्छी खबर है। हल्द्वानी का बेटा आर्यन जुयाल अब भारतीय टीम की नीली जर्सी में दिखाई देखा। आर्यन जुयाल का चयन आइसीसी अंडर-19 क्रिकेट व‌र्ल्ड कप 2018 के भारतीय टीम में चयन हुआ है। खबर के सामने आते ही शहर के लोग खुशी से झूम उठे है। बता दे कि आर्य को कुछ महीने पहले BCCI द्वारा बेंगलूरू में आयोजित कैप में भी बुलाया गया था। आर्यन ने अपने शानदार खेल और फिटनेस के जरिए BCCI का ध्यान अपनी ओर खींचा और भारतीय टीम में जगह बनाई। उत्तराखंड मूल के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने वाले खिलाड़ियों में हल्द्वानी के आर्यन ने जगह बना ली है।Image may contain: 2 people, selfie

ADVERTISEMENTS Ad

शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर संजय जुयाल और डॉ. प्रतिभा जुयाल के बेटे आर्यन जुयाल छोटी उम्र से ही क्रिकेट का बल्ला थाम लिया था। शायद  पिता संजय जुयाल को अपने बेटे की प्रतिभा में एक लगन दिखाई देती थी तो उन्होंने आर्यन का करियर क्रिकेट को ही सौंप दिया जिसका उन्हें अब फल मिला है। बता दे कि आर्यन ने अपने क्रिकेट की शुरुआत तीन साल की उम्र में की। उन्होंने साल 2010 में आर्यमान विक्रम बिरला की ओर से खेलते हुए अंडर-14 प्रतियोगिता में शतक लगाया। यह आर्यन के क्रिकेट करियर का पहला शतक था। उस मैच आर्यन शांतनु जोशी के साथ शतकीय साझेदारी की थी।

हल्द्वानी से क्रिकेट शुरू करने के बाद आर्यन  अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी देहरादून के बाद मुरादाबाद पहुंच गए। उत्तर प्रदेश से खेलते हुए 16 वर्षीय आर्यन नोजगे पब्लिक स्कूल मुरादाबाद में 11वीं के छात्र हैं। आर्यन का वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए हुए पांच मैचों में सर्वाधिक 401 रन बनाने का रिकार्ड है। पिछले दिनों कूच विहार ट्रॉफी नागपुर में इस होनहार खिलाड़ी ने तीन मैचों में 114 व 154 रन बनाए। चैलेंजर्स ट्रॉफी मुंबई में भी 73 रन बनाए। न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप की टीम में आर्यन विकेट कीपर के तौर पर चयनित हुए हैं। इस उपलब्धि पर हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब के सचिव व कोच दान सिंह भंडारी व कोच डीएस कन्याल ने इसे शहर ही नहीं, पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top