Nainital-Haldwani News

भुजियाघाट के पास खाई में गिरी बुलेट, हादसे में हल्द्वानी के व्यापारी के बेटे की मौत, दोस्त घायल

File Photo
Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हादसों की कड़ी में एक और दर्दनाक हादसा जुड़ गया है। हल्द्वानी काठगोदाम के निकट नैनीताल रोड पर स्थित भुजियाघाट के पास एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। दरअसल बुलेट मोटरसाइकिल खाई में गिर गई थी। इस हादसे में एक युवक घायल है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम को रामपुर रोड रहने वाले वैष्णवी सूट कलेक्शन के मालिक मनोज कुमार सक्सेना का 18 वर्षीय पुत्र यशराज सक्सेना उर्फ राजा अपने दोस्त हिमांशु गारमेंट व बाबा चाट भंडार के मालिक संजय कुमार साहू के 18 वर्षीय पुत्र हिमांशु साहू के साथ काठगोदाम की ओर आ रहा था।

जब वे दोनों भुजियाघाट के पास पहुंचे तो उनकी बुलेट अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बता दें कि इस जगह पर एक ट्रक भी गिरा हुआ था। जिससे वहां पर पैराफिट टूटा हुआ था। इसी वजह से बुलेट सवार युवक खाई में जा गिरे। उन्हें खाई में गिरता हुआ देख मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस व पुलिस को फोन किया। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।

लेकिन यहां पर राजा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा हिमांशु का उपचार अभी भी चल रहा है। बता दें कि राजा इंटर का छात्र था। जबकि हिमांशु कोचिंग कर रहा है। एसओ काठगोदाम ने जानकारी दी और बताया कि घटना किस वजह से हुई इसकी पूरी तफ्तीश की जा रही है। गौरतलब है कि दोनों ही परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top