Nainital-Haldwani News

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओं अभियान, मुखानी-ITI समेत इन क्षेत्रों में चलाया जाएगा बुलडोजर

Ad

हल्द्वानी: शहर में नगर निगम का बुलडोजर फिलहाल चलता रहेगा। नगर निगम ने इसका नया प्लान जारी कर दिया है। जिसके तहत 18 अप्रैल एवं 19 अप्रैल 2022 को काल्टैक्स से मुखानी होते हुए I.T.I तिराहे तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जायेगा। इस आशय की मुनादी दिनांक 13.04.2022 से प्रत्येक दिन कम से कम एक बार अवश्य करायी जाए। आदेश में कहा गया है कि रोड, फुटपाथ एवं नाली पर फड / टेला / खोखा अनुमन्य नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

फुटपाथ एवं सड़क पर बैठकर व्यवसाय किया जाना अनुमन्य नहीं है। फुटपाथ पर यदि किसी के द्वारा टिनशेड प्रचार बोर्ड आदि लगाया गया है तो उसे हटाने की अपील नगर निगम द्वारा की गई है। इसके अलावा नगर निगम ने कहा है कि ठेले पर व्यवसाय करने वालों से अपील है कि चलते-फिरत व्यवसाय करें साप्ताहिक मार्केट में दुकान लगाए अथवा किसी निजी भूस्वामी की अनुमति प्राप्त कर उनकी सीमा में व्यवसाय करें।

बता दें कि पिछले 2 हफ्ते से नगर निगम का बुलडोजर हल्द्वानी में अतिक्रमण को हटा रहा है। इस दौरान पुलिस फोर्स के साथ निगम की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंच रही है। पिछले दिनों व्यापारियों के साथ कई बार झड़प भी हुई लेकिन एक्शन में कोई प्रभाव नहीं दिखा। दुकानदार नगर निगम पर तनाहशाही का आरोप लगा रहे हैं तो वही निगम नियमों के अनुरूप काम करने की बात कह रहा है। नगर निगम की कार्यवाही की चर्चा उत्तराखंड की राजनीतिक गलियारों में भी चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top