Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की युवती को पिता से मिली धमकी, अपनी पत्नी को भी मार चुका है सुखदेव सिंह

Ad

हल्द्वानी: शैतानी दिमाग और आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोग केवल एक परिवार नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम खराब करते हैं। हल्द्वानी निवासी एक युवती ने पुलिस में शिकायत की है कि उसकी माता की हत्या के आरोप में चमोली जेल में बंद पिता ने पैरोल पर बाहर आकर उसे जान से मारने की धमकी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मयूर विहार तल्ली हल्द्वानी में रहने वाले नेहा सिंह नामक युवती ने पुलिस को शिकायत की है और बताया है कि साल 2018 में उसके पिता सुखदेव सिंह ने मां मधु की हत्या की थी, जिसके प्रत्यक्षदर्शी होने के कारण उसने और उसकी मौसी ने कोर्ट में गवाही दी थी। सुखदेव सिंह चमोली जेल में आजीवन कारावास काट रहे हैं।

अपनी माता के निधन पर 26 जनवरी तक सुखदेव सिंह पैरोल पर थे और अपने गांव थाना न्यूरिया, पीलीभीत उत्तरप्रदेश आए थे। इसी बीच सुखदेव सिंह पर अपनी बेटी को काल कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। युवती ने पुलिस को बताया कि पिता से उसे जान का खतरा है।

बेटी का कहना है कि 26 जनवरी को वह हल्द्वानी पहुंचे और संजू जयसवाल नाम के व्यक्ति को उनके घर भेजकर मिलने के लिए बुलाया। तहरीर के बाद कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने जानकारी दी और बताया कि तहरीर के आधार पर सुखदेव पर धमकी की धारा में प्राथमिकी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top