Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने मां इंदिरा हृदयेश की फोटो साथ रखकर भरा नामांकन

Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी से कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने नामांकन भर दिया है। उन्होंने कुछ देर पहले ही नामांकन भरा है। बता दें कि इस दौरान उन्होंने अपनी माता और हल्द्वानी की दो बार से विधायक बनती आ रहीं स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के फोटो को साथ रखा। RO ऋचा सिंह ने नामांकन भराया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है हल्द्वानी की विधायक डॉक्टर इंदिरा हृदयेश का निधन पिछले साल जून में हो गया था। अब बीते दिनों कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उनके पुत्र और युवा नेता सुमित हृदयेश को हल्द्वानी से प्रत्याशी बनाया है। सुमित हृदयेश के सामने हल्द्वानी में हैट्रिक जमाने का मौका है। अब चुनावों के लिए सुमित ने नामांकन भर दिया है। इस दौरान वह अपने कुछ समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि अपनी मां के आशीर्वाद के साथ नामांकन भरने पहुंचे सुमित हृदयेश भावुक भी नजर आए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top