Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में डॉ. रुद्राक्ष पंत की खास पहल, BPL धारकों को दांतों के इलाज में मिलेगी 50 फीसदी छूट

Ad

हल्द्वानी: हमारे आसपास नेकदिल लोगों की कमी कभी नहीं होती है। अगर हम लोगों में अच्छाई ढूंढना शुरू कर दें तो हर कोई अच्छा इंसान है। नेकदिली का ही एक काम हल्द्वानी निवासी डॉ. रुद्राक्ष पंत भी कर रहे हैं। मैक्सफेस क्लीनिक के संचालक डॉ. पंत आर्थिक रूप से तंग लोगों के लिए एक बेहतरीन योजना लेकर आए हैं। बता दें कि मैक्सफेस क्लीनिक में डेंटल ट्रीटमेंट किए जाते हैं। अब मैक्सफेस क्लीनिक द्वारा बीपीएल धारकों के लिए विशेष स्कीम शुरू की गई है। जिसके मुताबिक बीपीएल धारकों को अपना कार्ड दिखाने पर दांतों से जुड़े इलाज में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी लालडांठ गौरा कांपलेक्स स्थित मैक्सफेस क्लीनिक का संचालन डॉ. रुद्राक्ष पंत और डॉ. मनिका रावत द्वारा किया जाता है। मैक्सफेस क्लीनिक की सबसे खास बात ये है कि यहां डेंटल ट्रीटमेंट हमेशा ही आधुनिकता के साथ किया जाता है। इसका मतलब है कि क्लीनिक में लगभग वो सभी मशीनें या उपकरण मौजूद हैं, जिनसे मरीज को आराम मिल सकता है। क्लीनिक में आधुनिक मशीनों के साथ जांच की जाती हैं। डॉक्टर रुद्राक्ष पंत ( MDS- Oral & Maxilofacial Surgeon) ने बताया कि क्लीनिक में डेंटल इम्पलांट 72 घंटों में और रूट केनाल ट्रिटमेंट एक घंटे में होता है। पिछले कुछ वक्त से डेंटल ट्रिटमेंट में आधुनिकता के साथ बदलाव हुए हैं और वह सभी इलाज मैक्स फेस क्लीनिक में उपलब्ध है।क्लीनिक में इम्पालंट,cyst tumor,मुंह का कैंसर और जबड़े की सर्जरी का इलाज भी होता है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार में पांच छह साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद ही दोनों डॉक्टर ने हल्द्वानी में मैक्सफेस क्लीनिक की शुरुआत की थी। वे दिल्ली में अब भी अपनी सेवाएं देने के लिए जाते रहते हैं। ऐसे में अब हल्द्वानी के मूल निवासी डॉक्टर रुद्राक्ष पंत आपको अपने ही शहर में बेहतर इलाज दे रहे हैं। डॉ. रुद्राक्ष पंत कहते हैं कि बीपीएल धारकों को इलाज में 50 फीसदी छूट दी जाएगी। आर्थिक रूप से परेशान लोगों को बेहतर दांतों का इलाज देना ही हमारा सर्वप्रथम लक्ष्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए ये योजना बनाई गई है। दांतों के इलाज के प्रति लापरवाही कई लोग करते हैं, वह अन्य बीमारियों को भी न्योता देती है। उन्होंने कहा कि दांतों को बचाने के लिए अब कई उपचार हैं और कोशिश करनी चाहिए उसे तोड़े नहीं बल्कि बचा जाए। किसी भी अधिक जानकारी के लिए 093890 69611 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top